भोजन वितरण करने में सिविल डिफेंस को लगाया
श्रीगंगानगर। शहर में असहाय व गरीब लोगों तक राशन सामग्री वितरण के लिए सिविल डिफेंस की टीम का सहयोग लिया जा रहा है। यह टीम रसद विभाग की टीम के साथ काम करेगी।
उपखण्ड अधिकारी उम्मेद सिंह रत्नू ने बताया कि सिविल डिफेंस के दस जवानों को गाड़ी सहित रसद विभाग के साथ लगाया गया है। दोनों टीम संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न स्थानों में राशन किट पहुंचायेगी। राशन किन-किन लोगों को दिया जायेगा, इसके लिए नगर परिषद की ओर से सूची रसद विभाग को सौंपी जाती है।

No comments