Breaking News

आवश्यक सेवाओं की दुकानों के लिए कोई समय निर्धारित नहीं: एडीएम प्रशासन

श्रीगंगानगर। लॉक डाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं है। पुलिस अगर इन सेवाओं के दुकानदारों व कर्मचारियों को बंद करने के लिए कहती है, तो गलत है। इन लोगों के आईकार्ड देख कर आवागमन में छूट प्रदान करनी चाहिए।
अतिक्ति जिला कलेक्टर प्रशासन डा. गुंजन सोनी ने बताया कि दूध, सब्जी, दवा, मीडिया कर्मियों के आवागन में पुलिस को रोकना नहीं चाहिए। ऐसी कई शिकायतें आज उनके पास पहुंची हैं। सब्जी, दवा व दूध लेने के लिए परिवार का एक व्यक्ति आवागमन कर सकता है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से बातचीत करके आम आदमी को आ रही परेशानी से छुटकारा दिलाया जायेगा।
गौरतलब है कि दूध सप्लाई करने जा रहे, बच्चों को डॉक्टर के पास लेकर जा रहे लोगों को पुलिस ने परेशान किया। डॉक्टर के पास जा रहे एक युवक से पुलिस ने कार का उपयोग करने की अनुमति मांग ली। शहर में मरीजों को डॉक्टर के पास दवा लेने के लिए वाहन का उपयोग करने के लिए अनुमति की जरूरत नही है। इसके बावजूद पुलिस कर्मी आम आदमी को परेशान करने में तुले हुए हैं।


No comments