Breaking News

कोरोना को लेकर कलेक्ट्रेट में पहली बार दशहत

- कर्मचारी मास्क लगा कर रहे हैं काम
- भीड़ को हटाती रही पुलिस
श्रीगंगानगर। कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर आज कलेक्ट्रेट में पहली बार कर्मचारियों व अधिकारियों में सतर्कता दिखाई दी। कर्मचारी मास्क लगा कर काम करते नजर आये। यहां तैनात पुलिस कर्मी जनता को एकत्रित होने पर बाहर भेजते रहे।
जानकारी के अनुसार देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उच्चाधिकारियों से बैठक के बाद प्रदेश में धारा 144 लागू करने के आदेश देने के बाद यहां इसकी गंभीरता दिखाई दी। जिला कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने कार्यालय में आने वाले कर्मचारियों को मास्क लगा कर ही फाइल के साथ आने की नसीहत दी है। अधिकारियों के सुरक्षा कर्मी व ड्राइवर भी मास्क के साथ डयूटी कर रहे हैं। कलेक्ट्रेट के न्याय शाखा के कर्मचारियों ने मास्स का उपयोग करते हुए कार्यालय में सावधानी बरतने की जानकारी भी चस्पा कर दी है। न्याय शाखा में आने वाले कर्मचारियों को केवल खिड़की के माध्यम से ही कर्मचारियों से सम्पर्क करने के लिए कहा गया है।
कोरोना की दशहत के बीच कलेक्ट्रेट परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। आम दिनों की तरह बहुत कम संख्या में आमजन यहां पहुंच रहे थे। परिसर में खड़े कर्मचारियों को भी पुलिस कर्मी कलेक्ट्रेट से बाहर करते नजर आये। कलेक्ट्रेट के पार्क में छांव में बैठे लोगों को भी बाहर भेज दिया गया।


No comments