Breaking News

राजस्व मण्डल अजमेर की टीम कलेक्ट्रेट पहुंची

- ऑडिट पैरा का निस्तारण करवाने के कवायद
श्रीगंगानगर। राजस्व मंडल अजमेर की टीम ने कलेक्ट्रेट में राजस्व प्रकरणों के ऑडिट पैरों का निस्तारण करवाना शुरू कर दिया है। तीन अधिकारियों के नेतृत्व में आई टीम कलेक्ट्रेट की राजस्व शाखा में ऑडिट पैरा का निस्तारण करवाया जा रहा है। राजस्व अधिकारियों की संयुक्त बैठक कल शुक्रवार तक चलेगी।
कलेक्ट्रेट से मिली जानकारी के अनुसार राजस्व मण्डल अजमेर से सहायक राजस्व लेखाधिकारी हिमांशु सक्सेना, महेन्द्र कुमावत व राजस्व तहसील अधिकारी पृथ्वीराज के नेतृत्व में बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंच गई थी। इन अधिकारियों की टीम स्थानीय राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ राजस्व प्रकरणों में ऑडिट पैरा का निस्तारण करवाया जा रहा है।

No comments