Breaking News

बाइक फिसलने से घायल युवक ने अस्पताल में दम तोड़ा

श्रीगंगानगर। मोटरसाइकिल फिसलने से घायल हुए युवक ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। चार दिन पहले युवक सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ था। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना घड़साना थाना क्षेत्र की है।
पुलिस ने बताया कि तेजाराम पुत्र आशाराम निवासी 11 पी पतरोड़ा ने रिपोर्ट सौंपी है। परिवादी के अनुसार उसका भतीजा नंदराम पुत्र लक्ष्मणराम घर लौट रहा था। 15 मार्च की शाम 6 बजे 5 एच की रोही के पास उसका मोटरसाइकिल फिसल गया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों ने उसेे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

No comments