Breaking News

बैंक कर्मियों की तीन दिवसीय हड़ताल स्थगित

श्रीगंगानगर। बैंक कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों की 11 मार्च से प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल टल गई है। ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन ने हड़ताल स्थगित कर दी है।
मुंबई में भारतीय बैंक संगठन (आईबीए) के साथ बैठक में सकारात्मक प्रगति होने के कारण हड़ताल टालने का फैसला किया गया है। बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारियों के संगठनों के समूह यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने इस हड़ताल का आह्वान किया था।
अगर यह हड़ताल होती तो इस महीने लगातार आठ दिन तक बैंक बंद रहते लेकिन होली और ग्राहकों का ध्यान रखते हुए बैंक कर्मचारियों ने 11,12 और 13 मार्च को तीन दिन तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल को स्थगित कर दिया है।


No comments