Breaking News

अब रोडवेज की सभी बसों मेंं रहेंगी महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित

-अगर सीट न मिले तो वॉटस एप नंबर 9549456745 पर करें शिकायत
 श्रीगंगानगर। रोडवेज की एक्सप्रेस बसों के साथ ही अब वातानुकूलित एवं मिनी बसों में भी महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित रहेंगी। महिला दिवस से पहले रोडवेज प्रशासन ने महिलाओं को यह तोहफा दिया है।
दरअसल प्रदेश में रोडवेज की सामान्य बसों में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित रहती थी, लेकिन वातानुकूलित बसों एवं मिनी बसों में सीटें आरक्षित नहीं थीं। इस कारण कई बार इन बसों में लंबे रूट पर पुरुष बैठकर सफर करते हैं। इस कारण महिलाओं को खड़े होकर सफर करना पड़ता है। इससे महिलाओं को परेशानी हो रही थी। यात्रियों को बेहतर सुविधा के लिए प्रयासरत रोडवेज प्रशासन ने अब सभी तरह की बसों में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित की हैं। इससे महिलाओं को सफर में सुविधा मिलेगी। रोडवेज के एमडी नवीन जैन ने इसके आदेश जारी किए हैं।
रोडवेज की सभी बसों में महिलाओं को आरक्षित सीट नहीं मिले तो वे रोडवेज मुख्यालय के वॉटसएप नंबर 9549456745 पर शिकायत कर सकती हैं। ये नंबर सभी बसों में चालक की केबिन के पीछ लिखना अनिवार्य किया गया है। कर्मियों के व्यवहार की शिकायत भी की जा सकेगी।
बॉक्स में...
जानिए, किस बस मेें कितनी सीटें आरक्षित
साधारण एवं दु्रतगामी बसों में महिलाओं के लिए छह सीट आरक्षित रहेंगी। इन बसों में तीन से आठ तक सीटें महिलाओं के लिए रहेंगी। इसी तरह मिनी बसों में चार सीटें रिजर्व रहेंगी। इन बसों में सीट नंबर एक, दो, पांच व छह महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। सुपर लग्जरी, वातानुकूलित, वातानुकूलित स्लीपर, डीलक्स नॉन एसी व स्लीपर में सीट नंबर नौ से बारह तक महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।

No comments