Breaking News

उपचार के लिए गंगानगर से सूरतगढ़ गए युवक की मौत

-नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस ने करवाया अंतिम संस्कार
श्रीगंगानगर। जिला मुख्यालय से उपचार के लिए सूरतगढ़ रैफर किए गए युवक की बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में मौत हो गई। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार करवा दिया।
सूरतगढ़ शहर थाना पुलिस ने बताया कि सादुल कॉलोनी निवासी आदर्श शर्मा पुत्र रमन शर्मा ने रिपोर्ट दी है। इस पर मर्ग दर्ज की गई है। परिवादी ने बताया कि बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती करवाए गए अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। 13 फरवरी को उसे उपचार के लिए गंगानगर से सूरतगढ़ रैफर किया गया था। यहां उसने अपना नाम नई दिल्ली निवासी राजीव अग्रवाल बताया था। बाद में उसे सूरतगढ़ से बीकानेर रैफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर पुलिस ने मृतक के पते की तस्दीक की तो वह गलत निकला। गत दिवस पुलिस ने मृतक का अंतिम संस्कार करवा दिया।

No comments