Breaking News

पंजाब क्षेत्र में छाए घने बादल, श्रीगंगानगर की तरफ रुख

- ठंडी हवाओं ने दिए मौसम पलटने के संकेत
श्रीगंगानगर (एसबीटी)। पंजाब के अबोहर सहित कुछ क्षेत्र में कई जगह घने बादल छाए हुए हैं। साथ ही हवाएं भी चल रही हैं। इसका रुख श्रीगंगानगर की तरफ हो रहा है। इस कारण श्रीगंगानगर में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। बीती रात जहां बादलवाही का दौर रहा और ठंडी हवाएं चलीं। यह स्थिति आज सुबह भी देखने को मिली। श्रीगंगानगर से सटे पंजाब के अबोहर क्षेत्र मेें बादलवाही के बीच तेज हवाएं चली रही हैंं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदलने के संकेत मौसम वैज्ञानिकों ने दिए थे। बताया जा रहा है पाकिस्तान क्षेत्र में तूफानी बदल बन रहे हैं। यह किसी भी वक्त अपना असर दिखा सकते हैं। फिलहाल 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवां चल रही हैं। मौसम विभाग की ओर से दो दिन से इस चेतावनी दी जा रही है कि तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने की संभावना भी है। राजस्थान के श्रीगंगानगर से बीकानेर जिले तक और पंजाब व हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में भी एक समान मौसम का अनुमान है। शुक्रवार रात व शनिवार सुबह हवाएं चलने से मौसम में थोड़ी ठंडक देखने को मिली। किसानों को भी इस बात का डर सता रहा है कहीं तूफान और ओलावृष्टि न हो जाए। इससे फसल को नुकसान हो सकता है। हालांकि हल्की बारिश फायदेमंद है।

No comments