Breaking News

दुर्घटना में रेहड़ीवाले की मौत के बाद लोगों का हॉस्पीटल के बाहर हंगामा

- पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
पदमपुर। दुर्घटना में सब्जी रेहड़ी वाले की मौत के बाद सत्ता व विपक्ष पक्ष के प्रतिनिधियों ने सरकारी हॉस्पिटल में पुलिस के खिलाफ  धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि दोषी को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।  उल्लेखनीय है कि बीती रात डीडी हैड के पास   जीप की  टक्कर से सब्जी रेहड़ी वाले शिवअवतार की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जिसको लेकर देर रात पुलिस थाना परिसर में सब्जी व रेहड़ी  यूनियन  एव सत्ता व विपक्ष  के  लोगों ने काफी हंगामा किया। इसके बाद रात को ही पुलिस ने जीप चालक को पुलिस ने राउंडअप कर किया, लेकिन मृतक के परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखाई नहीं हुए। बुधवार को राजकीय चिकित्सालय के समक्ष पुलिस के खिलाफ  परिजनों ने धरना लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस जीप से  मंगलवार रात दुर्घटना हुई उसका चालक कोई और था मात्र खानापूर्ति  की जा रही है जिसे व किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। जब तक असली मुलजिम को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती तब तक धरना प्रदर्शन व आंदोलन जारी रहेगा।
विधायक पुत्र सहित कई नेता पहुंचे
धरना स्थल पर विधायक पुत्र रूपेंद्र सिंह कुन्नर ( रूबी ) विकी जिंदल , जितेंद्र चिट्टा एवं भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार खरोड़  भाजपा नेता राजकुमार मिगलानी, बहादर चंद नांरग , एवं सब्जी यूनियन के अध्यक्ष दयाल राम सिंधी ,पूर्व अध्यक्ष जीवत राम, धनपत कालडा  सहित बड़ी संख्या में लोग डटे रहे ।
मृतक के लड़के ने स्पष्ट की स्थिति
मृतक शिव अवतार  के छोटे  लड़के अनमोल कुमार  ने   युनियन के समक्ष स्पष्ट रूप से कहा कि  घटना के समय  वहां पर  मौजूद था  और जिस जीप चालक को गिरफ्तार किया गया है वो  दूसरा शख्स है । इस पर  रेहड़ी व सब्जी युनियन  सहित अन्य लोग  बड़ी तादाद में सरकारी हॉस्पिटल  इक_े होकर  पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए जमकर नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताते हुए न्याय की गुहार करते रहे।  इसी दौरान डीएसपी सुरेंद्र सिंह राठौड़  करणपुर धरना स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने धरना का नेतृत्व करने वाले प्रतिनिधियों से समझाइश कर वार्ता की तथा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने को कहा, पर फुटेज में तस्वीर स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रही थी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से कहा कि हम शांतिप्रिय लोग हैं शहर की शांति व्यवस्था बिगाडऩा नही चाहते।  इसलिए आप पीडि़त पक्ष को न्याय  दिलाएं अन्यथा शव का पोस्टमार्टम नही होने देगें। वही  सीटू यूनियन की ओर से देशव्यापी  बंद को लेकर  मार्केट  दोपहर तक  बंद रखवाया जिसमे रेहड़ी व सब्जी युनियन भी शामिल रही।


No comments