Breaking News

सूर्य देव हुए उत्तरायण, बैंड-बाजा-बारात शुरू

- मकर संक्रांति पर धर्म परायण लोगों ने किया दान-पुण्य
श्रीगंगानगर। आज समूचे इलाके में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। बीती मध्य रात्रि को सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर उत्तरायण हो गए। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही मलमास भी खत्म हो गया है। इसी के साथ एक महीने से थमा विवाह, शादी और अन्य मांगलिक कार्यों का सिलसिला शुरू हो गया है।
पंडित सत्यपाल पाराशर ने बताया कि सूर्यदेव ने धनु राशि को छोड़कर बीती रात 1.38 बजे मकर राशि में प्रवेश किया। मकर संक्रांति का पुण्यकाल के दौरान बुधवार को लोगों ने स्नान कर दान-पुण्य किया।
सूर्यदेव के उत्तरायण होते ही मांगलिक कार्यों का आगाज हो गया। आज क्षेत्र में कई जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। अब लगातार विवाह-शादियों की धूम रहेगी।

No comments