Breaking News

सीएए जनजागरण अभियान हस्ताक्षर अभियान की अवधि बढ़ाई

श्रीगंगानगर। भारतीय जनता पार्टी ने नागरिक संशोधन कानून सीएए के पक्ष में पार्टी की ओर से चलाए जा रहे जन-जागरण अभियान में कानून के समर्थन में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान की अवधि बढ़ा दी है। बढ़ी हुई अवधि के दौरान अब मंडलवार विशेष अभियान चलाया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अभियान को अब 20 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान प्रत्येक मंडल के शैक्षणिक, सामाजिक संस्थानों में जाकर प्रधानमंत्री के नाम समर्थन पत्र लिए जाएंगें। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान चलेगा और मिस्ड कॉल से कानून का समर्थन करवाया जाएगा। 


No comments