Breaking News

रेलवे स्टेशन पर फहराया तिरंगा झंडा

- रेलवे डीआरएम के आदेश पर फहराया
श्रीगंगानगर। सुखाडिय़ा सर्किल स्थित भारत माता चौक पर श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर रेल प्रशासन ने तिरंगा झंडा फहराया है। बुधवार को रेलवे स्टेशन परिसर में इसे सम्मानपूर्वक फहराया गया।
स्टेशन अधीक्षक डीके त्यागी ने बताया कि 100 फुट ऊंचे पोल पर तिरंगा झंडा रेलवे स्टेशन परिसर में लगाया गया है। 20 गुणा 30 फुट का तिरंगा झंडा रेल प्रशासन और डीआरएम के आदेश पर लगाया है। बुधवार को इसे सम्मानपूर्वक फहराया गया। इस अवसर पर रेल प्रशासन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी सहित अन्य मौजूद रहे। सभी ने इस पर प्रसन्नता जताई। त्यागी ने बताया कि डीआरएम के आदेश पर बीकानेर संभाग के चारों जिलों श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और चूरु रेलवे स्टेशन पर तिरंगा झंडा फहराया गया है।

No comments