Breaking News

मकर राशि में 30 साल बाद होने जा रहा है शनि और सूर्य का मिलन

- शनि 24 जनवरी को करेंगे अपनी स्वराशि मकर में प्रवेश
श्रीगंगानगर। माघ मास की मौनी अमावस्या को शनि देव राशि परिवर्तन करेंगे। शनि इस दिन अपनी स्वराशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। शनिदेव 30 साल बाद 24 जनवरी को तड़के 1.42 बजे शनि देव अपनी स्व राशि मकर में प्रवेश करेंगे जहां तीस साल बाद उनका सूर्यदेव से मिलन होने जा रहा है। इस ग्रह गोचर का विभिन्न राशियों के जातकों पर अलग अलग प्रभाव पड़ेगा।
 पंडित सत्यपाल पाराशर ने बताया कि शनि मकर राशि के स्वामी है। लिहाजा उनकी अपने घर में वापसी होगी, जिसमें वे ढाई साल रहेंगे। इसके बाद उनका कुंभ राशि में प्रवेश होगा। शनि अभी धनु राशि में हैं। शनि एक राशि में करीब ढाई साल विचरण करते हैं। यह अपनी स्व राशि में अधिक बलवान होंगे।
उन्होंने बताया कि ग्रहों में शनि का राशि परिवर्तन इसलिए अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि यह 12 राशियों का अपना एक चक्र 30 साल में पूरा करता है। यानी जिस राशि को शनि छोड़कर आगे बढता है, उस राशि में उसका पुनरागमन तीस साल के बाद ही होता है।
पंडित पाराशर ने बताया कि देवों के न्यायाधीश शनिदेव के राशि परिवर्तन से न्याय प्रणाली और अधिक मजबूत होगी। साथ ही उद्योग-धंधों में तेजी आएगी, लेकिन निर्माण कार्यों में मंदी रहेगी। 
उन्होंने बताया कि शनि के मकर राशि में पहुंचने से वृश्चिक राशि शनि की साढ़े साती से मुक्त होगी और इसके जातकों के काम बनने लगेंगे। जबकि, कुंभ राशि पर साढ़े साती शुरू होगी। वृषभ व कन्या ढैय्या से मुक्त होंगे, लेकिन मिथुन व तुला पर शनि की ढैय्या रहेगी। जातक की राशि के 12वें, पहले व दूसरे भाव में शनि की स्थिति साढ़े साती कहलाती है। मकर राशि के लोगों को ज्यादातर अच्छे व कुंभ राशि वालों को मिश्रित परिणाम मिलेंगे।
जानिए, किस राशि पर क्या प्रभाव?
मेष- प्रतिष्ठा वृद्धि, स्थान परिवर्तन की संभावना
वृषभ-रुके काम होंगे, संतान सुख मिलेगा
मिथुन-आर्थिक हानि का अंदेशा
कर्क-स्वास्थ्य में गड़बड़ी की आशंका, सचेत रहें
सिंह-शत्रुता समाप्त होगी
कन्या-धन हानि पर काम बनेंगे
तुला-गृह कलह, तनाव की संभावना
वृश्चिक-सुख-संतोष मिलेगा
धनु -वाहन सावधानी से चलाएं
मकर-आर्थिक उन्नति, कार्यों में विलंब होगा
कुंभ-धन की आवक बढ़ेगी, अपव्यय की आशंका
मीन-मांगलिक कार्य होंगे

No comments