Breaking News

कल मिल सकता है श्रीगंगानगर भाजपा को नया जिलाध्यक्ष

श्रीगंगानगर। जिले में भाजपा को कल शुक्रवार तक नया जिलाध्यक्ष मिलने की संभावना है। जयपुर स्थित पार्टी मुख्यालय में गत दिवस बैठक के बाद हाइकमान ने जिला प्रभारियों से बात की है। अन्य पदाधिकारियों से भी जिलाध्यक्ष के लिए संभावित नामों पर आवश्यक चर्चा कर ली गई है। संभावित है कि शुक्रवार को प्रदेश नेतृत्व की ओर से नए जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी जाए।
सूत्रों ने बताया कि जिलाध्यक्ष बनने के लिए पहले जिन नामों की चर्चा चल रही थी, उनमें से काफी नाम बाहर हो गए हैं। हाइकमान ने कई नामों को जिलाध्यक्ष की चर्चा से निकाल दिया है। अब सिर्फ चुनिन्दा नामों पर ही विचार-विमर्श होने की संभावना है। बीते बुधवार को पार्टी मुख्यालय में हाइकमान ने जिला प्रभारियों सहित अन्य पदाधिकारियों से श्रीगंगानगर में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति बारे चर्चा की। बताया जा रहा है कि हाइकमान द्वारा अब सिर्फ 5-6 नामों ही चर्चा की जा रही है। अन्य नामों को चर्चा से बाहर कर दिया गया है। जिन नामों पर चर्चा हो रही है, उनमें विजेंद्र पूनिया, शरणपाल सिंह, सरदूलसिंह कंग और गुरवीरसिंह बराड़ शामिल हैं।
दो अन्य नामों पर चर्चा चल रही है। गुरुवार को प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और संगठन मंत्री चंद्रशेखर जयपुर में नहीं थे, इसलिए इस मुद्दे पर आगे बात नहीं हो सकी। इन दोनों के शुक्रवार तक आने की संभावना है। संभव है कि इसी दिन भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा करे।


No comments