Breaking News

साढे छब्बीस लाख तक पहुंची रामलीला मैदान की किराया बोली

- नगर परिषद कल पूरी करेगी बोली प्रक्रिया
श्रीगंगानगर। नगर परिषद की ओर से रामलीला मैदान को किराए पर देने के लिए बोली प्रक्रिया सोमवार सुबह शुरु हुई। इस दौरान बोली साढ़े छब्बीस लाख रुपए तक पहुंची। अब मंगलवार को फिर से बोली करवाई जाएगी।
नगर परिषद प्रशासन ने बताया कि आज सुबह बोली प्रक्रिया आयुक्त कक्ष में हुई। इस अवसर पर सभापति श्रीमती करुणा चांडक, आयुक्त प्रियंका बुडानिया, सचिव लाजपत बिश्नोई, पैरोकार प्रेम चुघ, प्रवीण सिवाल, धीरज कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। 20 दिसंबर, 2019 से लेकर 19 जनवरी, 2020 की अवधि के लिए (31 दिनों के लिए) रामलीला मैदान को मेला आयोजन के लिए किराए पर दिया जाना है। इसके लिए इच्छुक फर्मांे के बीच बोली करवाई गई।
नगर परिषद प्रशासन के अनुसार बोली में नौ फर्मांे ने भाग लिया। अधिकमत बोली साढ़े छब्बीस लाख रुपए तक पहुंची है। मंगलवार को फिर से बोली प्रक्रिया अपनाई जाएगी। सर्वाधिक बोली लगाने वाली फर्म को उक्त ठेका दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इसी महीने एक अन्य आयोजन के लिए बोली पैंतीस लाख से अधिक रही थी। इसलिए इस बार भी बोली राशि अधिक रहने की संभावना है।


No comments