Breaking News

अब मिलेंगे ऑनलाइन स्टाम्प, लोगों को होंगे कई फायदे

- ई-स्टामपिंग की कमियां दूर होंगी
श्रीगंगानगर। अब श्रीगंगानगर जिले समेत पूरे राज्य में ऑनलाइन स्टाम्प मिलेंगे। राज्य सरकार ने ई स्टाम्प की सुविधा को शुरू कर दिया है। स्टॉक होल्डिंग कंपनी ने राज्य सरकार के साथ पांच वर्ष का अनुबंध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार ने नौ सदस्यीय टीम बनाई है जो प्रदेश भर में ई स्टापिंग के लिए आने वाले परेशानी के लिए  ई स्टापिंग में आने वाले परेशानी को दूर करेगी। फिलहाल ई स्टापिंग वाले वेंडर की आईडी व पासवर्ड को फिर से एक्टिवेट किया जा रहा है।
भाजपा शासन के दौरान राज्य में कई जगह एक वर्ष तक ई-स्टापिंग की व्यवस्था लागू रही, इसके बाद एक अगस्त 2018 से अचानक बंद हो गई। इसके बाद स्टांप वेंडरों ने वापस कोष कार्यालय से ऑफलाइन स्टांप खरीदने शुरू किए। अब एक बार फिर ई स्टापिंग की सुविधा शुरू होने से लोगों का समय के साथ धन की बचत भी होगी। स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने सरकार के साथ पांच वर्ष के अनुबंध कर दिया है। अब ऑनलाइन स्टांप की सुविधा मिलेगी।
ई स्टापिंग से लोगों को कई फायदे होंगे। ई स्टापिंग की सुविधा से शपथ पत्र, वसीयतानामा, गिफ्ट डीड, विक्रय पत्र, समझौतानामा, अनुबंध पत्र, इकरारनामा आदि के लिए स्टाम्प आसानी से मिल जाते थे। वहीं ई-स्टाम्प से कोई जालसाजी नहीं कर सकेगा। आम लोगों को धोखाधड़ी से बचाने में मदद मिलेगी। ई-स्टाम्प से काम में पारदर्शिता आएगी। कई बार स्टाम्प पेपर के दुरूपयोग की शिकायतें भी मिलती रहती है। अब इस पर विराम लगेगा। चंद मिनटों की प्रक्रिया में ऑनलाइन स्टांप संबंधित वेंडर के पास जनरेट हो जाएगा।


No comments