Breaking News

अनियन्त्रित ट्रक पेड़ों को तोड़ता हुआ खेत में पलटा, चालक घायल

- तत्काल सहायता मिलने से बची जान
नेतेवाला। सूरतगढ़ मार्ग पर गांव नेतेवाला के निकट आज अल सुबह ट्रक अनियन्त्रित होकर खेत में जाकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। एक मीडिया कर्मी के तत्काल मदद करने पर चालक की जान बच गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार गुजरात से कोयला लेकर नम्बर पीबी 05-एके-3313 सूरतगढ़ की ओर से श्रीगंगानगर आ रहा था। नेतेवाला के निकट सुबह करीब साढ़े तीन बजे चालक गुरदेव ङ्क्षसह पुुत्र दीदार सिंह निवासी मक्खू शहर फिरोजपुर पंजाब को नींद की झपकी आ गई। इस पर ट्रक सड़क किनारे पेड़ों से टकराता हुआ, खेत में पलट गया। चालक गुरदेव सिंह ट्रक के नीचे दब गया। इसी दौरान मीडिया कर्मी आमीन खां वहां से गुजर रहा था। चालक के कहराने की आवाज सुन कर वह पास में गया और पुलिस कन्ट्रोल रूम, चूनावढ़ व सदर पुलिस को सूचना दी। सदर पुलिस के एएसआई राज सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन चालक को बाहर निकलने में बेबस रहे। पुलिस ने तत्काल के्रन का इंतजाम किया और नीचे दबे चालक गुरदेव सिंह को बाहर निकाला और एम्बूलैंस से जिला अस्पताल में पहुंचाया। ऐसे में उसकी जान बच गई। चालक के हाथ व पांव में चोटें आई हैं।
एएसआई राज सिंह ने बताया कि गुजरात से तीन ट्रक कोयला लेकर रवाना हुए थे। एक ट्रक गुरदेव सिंह चला रहा था। दूसरे दोनों ट्रक पीछे आ रहे थे। सदर पुलिस ने बताया कि इस हादसे को लेकर कोई मामला दर्ज नहीं है।


No comments