Breaking News

कलश यात्रा से श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ प्रारम्भ

- श्रीमद् भागवत जनकल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में आठ तक चलेगा आयोजन, ईश्वर चैनल पर होगा लाइव प्रसारण
श्रीगंगानगर। श्रीमद् भागवत जनकल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में  श्री गौशाला सुखाडिय़ा सर्किल में आज से संगीतमयी श्रीमद् भागवत महापुराण कथा कार्यक्रम शुरू हुआ। शुभारम्भ कलश यात्रा व श्रीमद् भागवत की नगर परिक्रमा के साथ हुआ। आयोजन समिति अध्यक्ष रतन गणेशगढिय़ा ने बताया बताया कि श्री गौशाला के पश्चिमी द्वार से प्रारम्भ होकर मख्य मार्गों से होते हुए वापस गौशाला के उत्तरी द्वार से प्रवेश कर विसर्जित हुई। 
कलश यात्रा में 121 महिलाएं कलश शिरोधार्य किए हुए शामिल हुई। एक बग्गी पर पंडित तनसुखराम शर्मा के सान्निध्य में कथा व्यास पंडित सत्यपाल पराशर सवार थे। कलश यात्रा के साथ ही श्रीमद् भागवत की नगर परिक्रमा भी करवाई गई। उन्होंने बताया कि श्री गीता जयन्ती के उपलक्ष्य में हो रहे कथा कार्यक्रम में प्रतिदिन प्रात: 8.15 बजे श्री गणपति देव पूजन होगा। आज से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से कथा प्रारम्भ होगी। यह 8 दिसम्बर तक दोपहर 2 बजे  से सायं 6 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि कथा के दौरान पहली बार भागवत के 18 हजार श्लोक का गान किया जाएगा। नौ दिसम्बर को  प्रात: 8.15 बजे से 11.15 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ पूर्णाहुति हवन होगा। इसके बाद प्रभु इच्छा तक भण्डारा चलाया जाएगा। कथा कार्यक्रम का ईश्वर चैनल पर लाइव प्रसारण भी होगा।
आयोजन समिति अध्यक्ष रतनलाल गणेशगढिय़ा, कोषाध्यक्ष प्रेमलीला, कार्यक्रम संयोजक सुशील लीला, सचिव राजेन्द्र सिंगल, सदस्य डॉ. केडी लीला, दीनदयाल चमडिय़ा, नन्दलाल मित्तल, श्याम खारीवाल, नरेश अग्रवाल, नरेश शेरेवाला, उमाशंकर मित्तल, परमानन्द लीला, रवि गुप्ता, रामगोपाल जसूजा, मंगतराम मित्तल, दिनेश कागजी, अरुण जिंदल, कुंदन बंसल आदि कलश यात्रा में शामिल थे।


No comments