Breaking News

डेकोरेटर की दर्दनाक मौत

- कैंटर में सामान के ऊपर बैठा था, नीचे गिरा
रायसिंहनगर। अनूपगढ़-रायङ्क्षसहनगर मार्ग पर बीती रात कैंटर में लदे सामान के ऊपर बैठे युवक की नीचे गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने आज दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार मृतक 20 वर्षीय पंकज पुत्र शंकरलाल नाई निवासी वार्ड नम्बर 5 रायसिंहनगर विवाह व अन्य खुशी के मौकों पर डेकोरेशन का काम करता था। बीती रात वह अनूपगढ़ से कैंटर में डेकोरेशन का सामान लेकर रायसिंहनगर लौट रहा था। वह पीछे लदे सामान के ऊपर बैठा था। रास्ते में नीचे गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने पर उसकी मौत हो गई। उसे सरकारी अस्पताल में लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के मामा पवन कुमार की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की है।


No comments