Breaking News

ईंटों से वार करके भ_ा मजदूर की हत्या

- अज्ञात हमलावरों पर मुकदमा दर्ज
सूरतगढ़। सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 7 एसजीएम में अज्ञात लोगों ने र्इंटों से ताबड़तोड़ वार करके भ_ा मजदूर की हत्या कर दी। पुलिस ने बीती रात शव को सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया था। आज दोपहर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान 40 वर्षीय संजय पुत्र लखन सिंह के रूप में हुई है। संजय यहां शर्मा ईंट उद्योग पर मजदूरी करता था और यहीं रहता था। वह मूल रूप से बिहार के नवादा जिले बगोर का रहने वाला था। संजय सिंह गांव 7 एसजीएम में स्थित शर्मा ईंट उद्योग पर परिवार सहित मजदूरी करता था और यहीं रहता था। उसकी पत्नी व बच्चे भी उसके साथ ही भ_े पर रहते हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को संजय सिंह व उसके साथी दो मजदूरों ने शराब पी। यह लोग गांव 7 एसजीएम के कच्चे रास्ते पर नहर की पटरी पर गये और वहां शराब की पार्टी करने लगे। शराब पीने के दौरान तीनों में शराब के रुपयों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान दोनों मजदूरों ने संजय सिंह के सिर में ईंटों से वार करने शुरू कर दिए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शाम करीब पांच बजे इस रास्ते से गुजर रहे लोगों ने कच्चे रास्ते पर शव देख कर पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान होने के बाद शव को बीती रात अस्पताल में रखवा दिया था।
थाना प्रभारी ने बताया कि ईंट भ_ा संचालक गिरधारी शर्मा पुत्र दूलीचंद शर्मा निवासी वार्ड नम्बर 26 सूरतगढ़ की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान रात को ही हत्यारों की पहचान अशोक व पिन्टू के रूप में की। दोनों को राउण्डअप कर लिया गया है। अशोक व पिन्टू भी मृतक संजय सिंह के बिहार में स्थित गांव बगोर के रहने वाले हैं और साथ ही भट्टे पर मजदूरी करते थे। तीनों में शराब पीने के दौरान कुछ रुपयों को लेकर झगड़ा हो गया और नौबत मर्डर तक पहुंच गई। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।


No comments