Breaking News

ननिहाल में लाठियों से पीट-पीट कर युवक की हत्या

- दोनों आरोपी भाई राउण्उअप
घड़साना। ननिहाल में आये युवक की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। भूखण्ड के विवाद को लेकर सोमवार-मंगलवार रात दोनों पक्षों में खून खराबा हुआ था। युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आज दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपी भाईयों को राण्उडअप कर कर लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है।
थाना प्रभारी विजेन्द्र शीला ने बताया कि मृतक 38 वर्षीय सुखदेव सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह रायसिख निवासी डबलीराठान हनुमानगढ़ था। सुखदेव सिंह रावला पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 1 केएनडी में स्थित ईंट भ_ा पर काम करता था। वह चक 4 एमएलके में अपने ननिहाल में आया हुआ था। सोमवार की देर रात तक सुखदेव सिंह व उसके परिवार में लगते मामा के पुत्रों बलकार सिंह पुत्र सुरजीत सिंह व वजीर सिंह रायसिख के साथ शराब पी रहा था। शराब पीने के दौरान बलकार सिंह, वजीर सिंह का अपने पिता सुरजीत सिंह के साथ प्लाट के विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। इस झगड़े में सुखदेव सिंह भी एक पक्ष बन गया। भूखण्ड के विवाद को लेकर हुए झगड़े में सुखदेव सिंह भी पार्टी बन गया। शराब पीते-पीते भूखण्ड का विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान तैश में बलकार सिंह व वजीर सिंह ने सुखदेव सिंह पर लाठियों से हमला कर दिया। यह घटना देर रात की है। बुरी तरह से घायल सुखदेव ङ्क्षसह को घड़साना के सरकारी अस्पताल में लाया गया। वहां मंगलवार को इलाज के दौरान सुुुुखदेव सिंह ने दम तोड़ दिया। उधर सुखदेव ङ्क्षसह की मौत की सूचना मिलने पर हनुमानगढ़ जिले के डबलीराठान से उसकी मां अमरजीत कौर पत्नी गुरदयाल सिंह चक 4 एमएलके पहुंची। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की मां अमरजीत कौर की सूचना पर बलकार सिंह व वजीर सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के आरोपी बलकार सिंह व वजीर ङ्क्षसह को राउण्डअप करके पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया हत्या की वारदात में दोनों युवकों के शामिल होने की ही आशंका है। वारदात में अन्य लोगों की संलिप्तता के बारे में दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

No comments