Breaking News

बदले गए नियम कायदों का विरोध

- ईंट भ_ा मालिकों का जंतर-मंतर पर धरना
श्रीगंगानगर। अखिल भारतीय ईंट निर्माता महासंघ के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत मंगलवार को नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर ईंट भ_ा मालिकों ने धरना प्रदर्शन किया।
 केंद्र सरकार के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से देशभर में लाल ईंटों का उत्पादन करने वाले भ_ों को फ्लाई ऐश (राख) की ईंटों का उत्पादन करने की यूनिट में तब्दील करने के लिए लागू किए गए नियम कायदों के विरोध में हुए धरने प्रदर्शन में श्रीगंगानगर जिले सहित देशभर से ईंट भ_ा मालिक और मजदूर प्रदर्शन में शामिल हुए।
प्रदेश से प्रदर्शन में शामिल होने वाले ईंट भट्ठा मालिकों का नेतृत्व राजस्थान ईंट निर्माता संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष रतन गणेशगढिय़ा, जिला अध्यक्ष गोकर्ण गर्ग और भूपेंद्र सुथार आदि ने किया।
गणेशगढिय़ा ने बताया कि जंतर-मंतर के प्रदर्शन में श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों के अलावा जयपुर, अलवर व भरतपुर आदि जिलों से भी काफी संख्या में भ_ा मालिक और मजदूर शामिल हो रहे हैं। प्रदर्शन में फेडरेशन के अध्यक्ष देवेन्द्र भाई प्रजापति व महामंत्री विजय कुमार गोयल , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनीश गुप्ता सहित उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ओमवीर भाटी व महामंत्री अतुल कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपी श्रीवास्तव, बिहार प्रदेश अध्यक्ष मुरारी कुमार उर्फ गन्नू, तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष रत्नशेखर, बंगाल प्रान्तीय अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, मध्य प्रदेश अध्यक्ष रमेश प्रजापति, पंजाब प्रान्तीय अध्यक्ष रमेश मोही, हिमाचल प्रान्तीय अध्यक्ष केके खंडूजा, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सुरेन्द्र चौहान व रविन्द्र कुमार तेवतिया, महेन्द्र प्रजापति गुजरात, बृजमोहन गुप्ता हरियाणा, फेडरेशन के कार्यसमिति सदस्य विक्रम राणा, उधमसिंह सहित देश भर से आए भ_ा व्यापारी शामिल हुए।


No comments