पराली से लदी पिकअप जीप में आग लगी
- पुलिस को देख कर चालक मौके से फरार
रावतसर। नोहर तिराहे पर बतरा होटल के सामने बीती रात पराली से लदी पिकअप जीप में आग लग गई। आगजनी की घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जीप चालक पुलिस की नाकाबंदी देख कर मौके से फरार हो गया। पुलिस चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
बीती रात नाइट ड्यूटी अधिकारी एएसआई परमिन्द्र ङ्क्षसह ने बताया कि रात करीब 12 बजे वह पुलिस टीम के साथ नोहर तिराहे पर नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान पल्लू की तरफ से पराली से लदी पिकअप जीप आई। चलती जीप में पराली में आग लगी हुई।
चालक को इसका पता नहीं था। पुलिस को देख कर जीप चालक फरार हो गया। आगजनी में जीप भी पूरी तरह से जल गई। काफी दूर तक पराली की राख बिखरी हुई थी।
इससे आशंका व्यक्त की गई है कि चलती जीप में ही पराली में आग लग चुकी थी। कुछ लोगों ने बताया कि जीप पल्लू के निकट स्थित गांव घणियार की है।
जीप मालिक का पता करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सूचना देकर दमकल को मौके पर बुलाया और आग पर काबू पाया।

No comments