Breaking News

गंगानगर जिले में मूंग की सरकारी खरीद शुरु

- राजफैड ने खरीद के लिए 16 केन्द्र बनाए
श्रीगंगानगर (एसबीटी)। राजफैड ने 1 नवबंर से गंगानगर सहित प्रदेश के सभी जिलों में मंूग की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद शुरु कर दी। हालांकि दोपहर तक राजफैड द्वारा खरीद शुरु करने की जानकारी नहीं थी। इस बार जिले के 16 केंद्रों पर मूंग की सरकारी खरीद की जानी प्रस्तावित है।
राजफैड द्वारा मंूग खरीद के लिए संबंधित केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया जा चुका है। 1 नवंबर से केन्द्र पर आने वाले किसानों से 7050 रुपए प्रति क्ंिवटल की दर से खरीद की जाएगी। खरीद से पहले किसानों को ई-मित्र के माध्यम से अपना पंजीकरण करवाना होगा, जिसके बाद किसानों से खरीद की जाएगी। गंगानगर जिले में मंूग खरीद के लिए 16 केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें अनूपगढ़, केसरीसिंहपुर, गजसिंहपुर, घड़साना, जैतसर, पदमपुर, बींझबायला, रायसिंहनगर, रावला, रिड़मलसर, लालगढ़ जाटान, श्रीकरणपुर, श्रीगंगानगर, श्रीबिजयनगर, सूरतगढ़ और सादुलशहर शामिल हैं। 1 नवबंर से शुरु हुई खरीद 90 दिनों तक जारी रहेगी।
जिला मुख्यालय स्थित नई धानमंडी में 100 नंबर दुकान पर किसानों से मंूग खरीद की जाएगी। जिला मुख्यालय की धानमंडी में फसल लेकर आने वाले किसान यहां सम्पर्क कर सकते हैं। राजफैड अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित नियमानुसार ही किसानों से खरीद की जाएगी।


No comments