Breaking News

रिश्तेदारों के घर अवैध हथियार रखने वाले गिरफ्तार

- पहले पंजाब पुलिस ने दबोचा, जमानत पर छूटे तो फिर पकड़े गये
श्रीगंगानगर। कुछ समय पूर्व चक 5 ई छोटी रामदेव कॉलोनी में रिश्तेदारी में शादी समारोह में आये युवकों द्वारा यहां नाजायज हथियार छोड़ कर गायब होने वाले दोनों युवकों को सदर पुलिस ने दबोच लिया है। यह दोनों युवक पहले  हथियारों सहित पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ गये थे। वहां से जमान पर छूट कर श्रीगंगानगर आये थे।
सदर पुलिस के अनुसार कुछ समय पूर्व रामदेव कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार में शादी समारोह था। इस समारोह में संजय नैण पुत्र भादरराम नैण निवासी फीकरवाली व मुकेश जाट पुत्र देवीलाल जाट निवासी फकीरवाली आये थे। जिस परिवार में शादी थी, वह परिवार संजय नैण के दोस्त के रिश्तेदार का है।
शादी समारोह में आये संजय नैण व मुकेश जाट घर की छत पर दो देसी पिस्तोल छोड़ कर चले गये। परिवार के लोगों ने हथियार देखे, तो सदर पुलिस के हवाले कर दिया और बताया कि यह हथियार किसके हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आम्र्स एक्ट का मुकदमा दर्ज करके तलाश शुरू की, तो वह नहीं मिले। फरारी के दौरान दोनों युवक हथियारों सहित पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ गये। दोनों गत दिवस पंजाब जेल से जमानत पर रिहा होकर श्रीगंगानगर आये थे। इस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को दोपहर बाद अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया जायेगा।


No comments