Breaking News

24 भाजपा, 22 निर्दलीय और कांग्रेस के 19 उम्मीदवार जीते

- नगरपरिषद के 65 वार्डों में भाजपा का दबदबा, दोनों प्रमुख पार्टियों में किसी को बहुमत नहीं
श्रीगंगानगर। नगरपरिषद के 65 वार्डों की हुई मतगणना में भाजपा का दबदबा रहा है। हालांकि कांग्रेस व भाजपा दोनों ही प्रमुख पर्टियां बहुमत के आंकड़े को छू नहीं पाई। अब सारी बाजी निर्दलीयों के हाथ में चली गई है। 65 उम्मीदवारों में से सबसे ज्यादा 24 उम्मीदवार भाजपा के जीते हैं। वहीं 22 उम्मीदवार निर्दलीय विजयी रहे। यहां कांग्रेस के 19 उम्मीदवार ही जीते हैं। बहुमत के लिए 34 का आंकड़ा चाहिए। अब निर्दलीय तय करेंगे कि किसी पार्टी का बोर्ड बनेगा।
वार्ड नं. 1. से निर्दलीय - भारत भूषण २. काग्रेस अनूप सिंह बाजवा ३. काग्रेंस कुसुम ४. काग्रेस रमेश चन्द्र ५. कांगे्रस बलजीत सिंह बेदी ६. निर्दलीय आशा देवी ७. निर्दलीय फहिम हसन ८. निर्दलीय कृष्ण गोपाल ९. कांग्रेस पाल सिंह गिल १०. भाजपा राधेश्याम माटा ११. कांग्रेस पूजा चावला १२. कांग्रेस दलीप लावा १३. भाजपा जगदीश कुमार १४. कांग्रेस कौशल्या १५. निर्दलीय रोहित १६. निर्दलीय सावित्री देवी १७. निर्दलीय संतोष १८. निर्दलीय लोकेश मनचंदा १९. कांग्रेस धर्मपाल २०. भाजपा शंाति देवी २१. कांग्रेस राज रानी २२. भाजपा अमित कुमार २३. भाजपा प्रियंका २४. भाजपा रेखा २५. कांग्रेस सुरजीत कौर २६. कांग्रेस सरिता देवी २७. कांग्रेस सरस्वती स्वामी २८. निर्दलीय मैना देवी २९. निर्दलीय पशविन्द्र जोग ३०. कांग्रेस रीतू धवन ३१. भाजपा कमल कुमार ३२. निर्दलीय यश मिढ्ढा ३३. निर्दलीय कमल कुमार ३४. भाजपा नैनी मय्यर ३5. कांग्रेस प्रदीप चौधरी ३6. भाजपा गगनदीप कौर ३7. निर्दलीय हेमंत रासरानिया ३8.  भाजपा चेष्टा सरदाना ३9. कांग्रेस करूणा चांडक ४0. भाजपा बबीता गौड़ ४1. भाजपा प्रेम कुमार ४2. भाजपा सुरभी ४3. निर्दलीय सुशील कुमार ४4. भाजपा रामगोपाल यादव ४5. निर्दलीय पुष्पा कुलचानिया ४6. निर्दलीय अमित यादव ४7. भाजपा कृष्ण कुमार ४8. कांग्रेस ओमी मित्तल ४9. भाजपा अशोक कुमार 50. भाजपा प्रियंक भाटी 51. भाजपा नीलू 52. निर्दलीय विजेन्द्र स्वामी 53. भाजपा पवनदीप कौर 54. निर्दलीय लोकेश सिहाग 55. कांग्रेस कमला बिश्रोई 56. भाजपा प्रहलाद सोनी 57. भाजपा लक्ष्मी 58. कांग्रेस अक्षय डागला 59. निर्दलीय सोहनलाल 60. भाजपा हेमंत पाहुजा 61. निर्दलीय संजय बिश्रोई 62. भाजपा कृष्णलाल 63. निर्दलीय धमेन्द्र 64. निर्दलीय बाबूलाल वार्ड नं. 65. से भाजपा की संतोष कुमारी विजयी हुई हैं।
चर्चा यह भी है...
श्रीगंगानगर। नगर परिषद चुनाव की मतगणना के परिणाम आने के साथ ही धनबल का खेल शुरू होने की चर्चा शहर में जोरों पर रही। भयंकर मंदी की मार से जूझ रहे कुछ लोगों को इस चुनाव में 'अच्छे दिनÓ आने की उम्मीदें परवान चढऩे लगी। बताया जाता है कि सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास पहला परिणाम आने के बाद भी सभापति पद के एक अत्यंत प्रबल दावेदार प्रत्याशी के नजदीकी लोग सक्रिय हो गए। चर्चा है कि पार्षदों की बाड़ेबंदी तो पहले ही हो चुकी है। उनकी गैरहाजिरी में घर में 'पार्सलÓ पहुंचाए जाने लगे। परिवार वालों ने ना-नुकर की तो बताया गया कि 'बातÓ हो चुकी है। 'पार्षद साहबÓ के कहने पर ही यह अमानत पहुंचाने आए हैं!

No comments