Breaking News

नाराज युवक चढ़ा टावर, हटाने की मांग

- नीचे उतरते ही भाग गया, पुलिस देखती रह गई
हनुमानगढ़। जंक्शन पुलिस थाना क्षेत्र के सेक्टर नम्बर 6 के निकट सुरेशिया मौहल्ले में लगे मोबाइल कम्पनी के टावर पर एक युवक चढ़ गया। पांच घंटों की जद्दोजहद के बाद युवक नीचे उतरते ही भाग गया। पुलिस उसे तलाशती रही।
थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि आज सुबह साढ़े आठ बजे सुरेशिया में एक युवक के टावर पर चढऩे की सूचना मिलने पर एएसआई  सूरजभान मौके पर पहुंचे। पुलिस की सूचना पर उपखण्ड अधिकारी कपिल यादव व तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गये। युवक की पहचान 30 वर्षीय रजीराम पुत्र श्योराम बावरी निवासी वार्ड नम्बर 40 सुरेशिया के रूप में हुई। बातचीत के दौरान युवक ने बताया कि मौहल्ले में बलकरण सिंह के घर लगा यह टावर हटाया जाये। टावर के जरनेटर से शोर होता है, इससे लोगों की शांति भंग हो रही है। पुलिस ने मोबाइल कम्पनी के अधिकारियों से बातचीत करके टावर पर लगा जरनेटर हटवा दिया। आज दोपहर करीब एक बजे रजीराम बावरी नीचे उतर आया और मौके से भाग गया। पुलिस देखती रह गई।
पुलिस ने बताया कि रजीराम बावरी खुद पर आत्महत्या का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज होने के भय से मौके से भाग गया। अभी तक युवक पर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि सुरेशिया में करीब एक माह पूर्व ही बलकरण ङ्क्षसह के घर में निजी कम्पनी ने मोबाइल टावर लगाया था। वार्डवासी रजीराम बावरी इसे हटाने की मांग कर रहा है।


No comments