Breaking News

सिटी मजिस्ट्रेट का हथियार विक्रेता पर छापा

- शस्त्र विके्रताओं में मचा हड़कंप
श्रीगंगानगर। सिटी मजिस्ट्रेट गुंजन सोनी ने आज दोपहर कोर्ट-स्टेशन रोड़ पर स्थित हथियार विके्रता के यहां छापा मारा। सिटी मजिस्ट्रेट की इस कार्रवाई से अन्य हथियार विके्रता दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। लम्बे समय बाद जिला प्रशासन ने हथियार विके्रताओं के यहां जांच पड़ताल की है।
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सिटी मजिस्ट्रेट गुंजन सोनी आज दोपहर करीब एक बजे बिना स्टाफ के अकेले ही कोर्ट रोड़ पर स्थित हथियार विक्रेता पवन आर्मोरी पर पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकानदार से रिकॉर्ड तलब करके जांच पड़ताल शुरू की।
श्री सोनी ने बताया कि दुकान में रखे हथियारों व कारतूसों की संख्या का स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया जा रहा है। लाइसेंस नवीनीकरण के रिकॉर्ड को भी देखा जा रहा है। हथियार विके्रता द्वारा नियमों की पालना की जा रही है या नहीं, इस बारे में अभी जांच चल रही है। दुकानदार ने तमाम रिकॉर्ड प्रस्तुत कर दिया है। रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि लम्बे समय से हथियार विके्रता दुकानदारों का निरीक्षण नहीं हुआ था। ऐसे में हथियारों के गलत बेचान की आशंका के चलते जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक पवन आर्मोरी पर कोई खामी नहीं मिली है।
जांच के दौरान खामियां मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। अन्य हथियार विके्रताओं के यहां भी जांच पड़ताल की जायेगी। समाचार लिखे जाने तक जांच पड़ताल जारी थी। शहर में दस आम्र्स डीलर हैं। इनकी जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि करीब 12 वर्ष पूर्व श्रीगंगानगर में जिला प्रशासन द्वारा हथियारों के फर्जी लाइसेंस जारी करने के खेल का खुलासा हुआ था। इस प्रकरण की लंबी जांच पड़ताल चली। अधिकारियों व कर्मचारियों को जेल जाना पड़ा। इसके बाद से लाइसेंस जारी करने में सख्ती बरती जाने लगी। लाइसेंस जारी नहीं की स्थिति में हथियार व कारतूस विके्रता का व्यापार ठप सा हो गया। अनेक दुकानदारों ने अपनी दुकानें की बंद करके दूसरे धंधे में चले गये।

No comments