Breaking News

भारत में प्याज के निर्यात पर रोक, फीके पड़े कई देशों के पकवान

मंबई/ढाका। भारत में प्याज की कीमतों के उछाल के बाद अब एशिया के कई देशों के प्याज के आंसू रोना पड़ रहा है। नेपाल से श्रीलंका तक में लोगों की किचन से प्याज नदारद है। ऐसे इसलिए हुआ क्योंकि भारत में प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए इसके एक्सपोर्ट पर रोक लगा दी गई। औसत से ज्यादा वर्षा की वजह से प्याज की फसलें बर्बाद हो गईं और सप्लाइ चेन भी टूट गई। नेपाल की एक गृहिणी ने बताया, 'प्याज की कीमतें बहुत बढ़ गई हैं। दम पिछले महीने के मुकाबले डबल हो गए हैं। पाकिस्तान की चिकन करी हो, बांग्लादेश की बिरयानी या भारत का सांभर, बिना प्याज के ये सारे पकवान अधूरे ही रह जाते हैं। भारत से एक्सपोर्ट रुकने के बाद अब कई देशों के पास चीन और मिस्र के प्याजों का ही सहारा है। पिछले रविवार को सरकार ने ऐलान किया कि अब से अगले निर्देशों तक प्याज का निर्यात नहीं किया जा सकेगा। अभी तक बारिश होने की वजह से न तो नई फसल तैयार हो सकी और पुरानी फसल भी बर्बाद हो गई। जानकारों के मुताबिक बांग्लादेश ने म्यांमार, मिस्र, टर्की और चीन से सप्लाइ बढ़ाने को कहा है ताकि कीमतों पर नियंत्रण किया जा सके। लेकिन भारत के प्याज की कमी पूरा करना इतना आसान नहीं है।


No comments