Breaking News

अज्ञात लोगों ने ढाबे में लगाई आग

घड़साना (एसबीटी)। बीकानेर मार्ग पर स्थित बालाजी मार्केट में बने रेड लाइट ढ़ाबा  में बीती रात अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। पुलिस ने आज सुबह घटनास्थल का निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार मामराज नायक आज सुबह अपने रेड लाइट ढ़ाबे पर पहुंचा। शटर खोलने पर देखा कि भीतर सब कुछ जला हुआ था। दुकान के पीछे तीन सुराख थे।
पिछली तरफ ईंटों का एक चट्टा भी लगा हुआ था। ऐसे में आशंका है कि अज्ञात लोगों ने चट्टे पर चढ़ कर दीवार में सुराख किए और ढ़ाबे में आग लगा दी। इस संबंध में मामराज ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी विजेन्द्र शीला ने मौका मुआयना किया।
गौरतलब है कि मामराज नायक ने गत दिवस सोशल मीडिया पर पोस्ट लगाते हुए दो मीडिया कर्मियों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। दोनों मीडिया कर्मियों का नाम उजागर करने के साथ ढ़ाबा संचालन की एवज में रुपए मांगने का आरोप लगाया था।

No comments