Breaking News

अस्पताल में भर्ती युवक ने दम तोड़ा

सूरतगढ़। अत्यधिक शराब पीने के बाद तबीयत बिगडऩे पर जिला अस्पताल में भर्ती करवाये गये युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सिटी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार मृतक 40 वर्षीय हीरा सिंह राजपूत पुत्र धनपत सिंह निवासी वार्ड नम्बर 26 सूरतगढ़ था।
उसके भाई भंवर सिंह राजपूत की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। भंवर सिंह ने बताया कि हीरा सिंह अत्यधिक शराब पीता था। तबीयब खराब होने पर 29 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे हीरा सिंह को श्रीगंगानगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां देर रात इलाज के दौरान हीरा सिंह ने दम तोड़ दिया।


No comments