Breaking News

हनुमानगढ़ जंक्शन में हुआ अंतर्राष्ट्रीय नगर कीर्तन का भव्य स्वागत

- जिला कलेक्टर जाकिर हुसैन भी पहुंचे
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जंक्शन में पाकिस्तान से पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय नगर कीर्तन का सिख समुदाय के लोगों के साथ-साथ विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। नगरकीर्तन जैसे ही जंक्शन में कब्रिस्तान के पास से गुजरा तो यहां जिला कलेक्टर जाकिर हुसैन भी इसमें शामिल हुए।
इसके अलावा मुस्लिम समाज के लोगों ने भी जोरदार स्वागत किया। नगरकीर्तन में गुरूग्रंथ साहिब की पालकी के पास ही श्री गुरूनानक देव जी के खड़ऊ के लोग दर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा सिख गुरू श्री हरगोविन्द सिंह और श्री गुरू गोबिंद सिंह की कृपाण के भी दर्शन किए जा रहे हैं। काफी संख्या में समूह संगत नगर कीर्तन में शामिल हुई। जिला कलेक्टर जाकिर हुसैन गुरूद्वारा सुखासिंह मेहताब सिंह से नगरकीर्तन के साथ भारत माता चौक तक साथ चले। इस नगरकीर्तन को देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह देखा गया।


No comments