Breaking News

श्रीगंगागनर श्रम कल्याण अधिकारी लहरी का हनुमानगढ़ तबादला

श्रीगंगानगर। श्रम कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के संयुक्त शासन सचिव राजेन्द्र किशन ने एक आदेश जारी कर कई अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें श्रीगंगानगर श्रम कल्याण अधिकारी अमरचंद लहरी को हनुमानगढ़ स्थानांतरित किया है। इसके अलावा हनुमानगढ़ के श्रम कल्याण अधिकारी गजेन्द्र सिंह को नागौर लगाया है। इसी तरह सुरेशचन्द्र शर्मा संयुक्त श्रम आयुक्त को संभागीय संयुक्त श्रम आयुक्त अजमेर, अनुपम गौड को संयुक्त श्रम आयुक्त विधि जयपुर, सुरेन्द्र गोदारा को सहायक श्रम आयुक्त उदयपुर तथा सुनील यादव को श्रम आयुक्त कल्याण अधिकारी बयावर अजमेर के पद पर लगाया है।


No comments