Breaking News

हरियाणा विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत हनुमानगढ़ जिले में तीन दिन नहीं बिकेगी शराब

श्रीगंगानगर। हरियाणा विधानसभा चुनाव के कारण हनुमानगढ़ जिले समेत राजस्थान के सात जिलों में सूखा दिवस (ड्राई डे) घोषित किया गया है। हरियाणा से सटे राजस्थान के अलवर, भरतपुर, सीकर, झुंझुनूं, चुरू, जयपुर और हनुमानगढ़ जिलों के तीन किलोमीटर की सीमा क्षेत्र में 19 अक्टूबर की शाम छह बजे से 21 अक्टूबर की शाम छह बजे तक सूखा दिवस घोषित किया गया है। इसको लेकर वित्त विभाग के संयुक्त सचिव ने सोमवार को आदेश जारी किए हंै। इसके अलावा पुर्नमतदान की स्थिति में उस दिन भी सूखा दिवस रहेगा।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हंै। इसके तीन दिन बाद 24 अक्टूबर को चुनाव परिणाम आएगा।
मतदान के दिन से 48 घंटे पहले मतदान वाले राज्य और सीमावर्ती इलाकों में सूखा दिवस रहता है। राज्य के आबकारी विभाग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को देखते हुए अवैध शराब की तस्करी पर भी सख्त निगरानी शुरू की है।
इसके लिए आबकारी आयुक्त विष्णु चरण मलिक ने सभी जिला आबकारी अधिकारियों को निर्देश दिए हंै।


No comments