Breaking News

मेहंदी लगवाओ, पिया को रिझाओ के प्रति महिलाओं का उत्साह

- सांध्य बॉर्डर टाइम्स व एसबीटी न्यूज की मीडिया पार्टनरशिप में रिद्धि-सिद्धि मॉल में शुरू हुआ आयोजन
श्रीगंगानगर। करवा चौथ पर महिलाओं व युवतियों के लिए हनुमानगढ़ मार्ग स्थित रिद्धि सिद्धि मॉल की नि:शुल्क पेशकश महेंदी लगवाओ, पिया को रिझाओ कार्यक्रम के प्रति महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सांध्य बॉर्डर टाइम्स व एसबीटी न्यूज की मीडिया पार्टनरशिप में मंगलवार से शुरू हुआ कार्यक्रम बुधवार को भी जारी रहेगा। मो. 70146-52959 पर आज शाम और कल के लिए पंजीयन कराया जा सकता है।
आज प्रात: रिद्धि सिद्धि डवलपर्स के प्रबंधक सुनील गोयल की धर्मपत्नी सपना गोयल, रिद्धि सिद्धि मॉल की प्रोजेक्ट मैनेजर आर्किटेक्ट दीपिका शर्मा व सांध्य बॉर्डर परिवार से श्रीमती करुणा चमडिय़ा ने रिबन काट कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है। मेहंदी लगवाने वाली प्रत्येक महिला को आकर्षक उपहार दिए गए।
जा रहे हैं। कार्यक्रम व प्रतियोगिता में प्रवेश एडवांस रजिस्ट्रेशन पर निशुल्क दिया जा रहा है। शहर के विभिन्न इलाकों से महिलाएं मेहंदी लगवाने के लिए पंजीयन करवा रही हैं।


No comments