Breaking News

कोर्ट में तारीख पेशी पर आए दो गुट भिड़े

- तीन जने गिरफ्तार
रायसिंहनगर (एसबीटी)। मिनी सचिवालय में स्थित कोर्ट में तारीखपेशी पर आये दो पक्ष आपस में भिड़ गये। वहां मौजूद पुलिस ने बीच बचाव करके दोनों पक्षों को शांत करवाया। पुलिस ने एक पक्ष के तीन जनों को धारा 151 में गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गांव 83 आरबी निवासी राजाराम जाट पुत्र कानाराम जाट ने परिवाद दिया कि खाले के विवाद को लेकर कोर्ट में मामला विचाराधीन है। वह तारीख पर आया हुआ था। दूसरा पक्ष भी वहां आया हुआ था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लखवीर सिंह पुत्र गुरजीत सिंह, सरजीत सिंह व गुरजीत सिंह दोनों पत्र जंगीर सिंह निवासी 83 आरबी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने लखवीर ङ्क्षसह, सरजीत सिंह व गुरजीत सिंह को धारा 151 में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में खाले को लेकर विवाद चला आ रहा है।
यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मुकदमे की रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में आज कोर्ट परिसर में झगड़ा हो गया था।


No comments