श्रीगंगानगर की महिलाएं 13 घंटे 40 मिनट तक रखेंगी करवा चौथ का व्रत
- सुहागिनों का पर्व श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाने की तैयारी, शहर में रात 8.30 बजे दिखेगा चांद
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर में सुहागिनों का पर्व करवा चौथ सत्रह अक्टूबर को श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया जाएगा। महिलाओं ने करवा चौथ की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार करवा चौथ के अवसर पर श्रीगंगानगर की महिलाएं 13 घंटे 40 मिनट तक व्रत रखेंगी। इसके बाद चांद के दर्शन और अघ्र्य देने के बाद व्रत खोला जाएगा।
पंंडित सत्यपाल पाराशर ने बताया कि 17 अक्टूबर को चतुर्थी तिथि सुबह 6.50 बजे आरंभ होगी और अठारह अक्टूबर को सुबह 7.30 बजे तक रहेगी। महिलाएं सत्रह अक्टूबर को चतुर्थी तिथि सुबह 6.50 बजे करवा चौथ के व्रत की शुरुआत करेंगी और रात को चांद देखने और उसे अघ्र्य देकर व्रत का समापन करेंगी। इस दिन चांद रात को 8.30 बजे नजर आएगा। इस हिसाब से चांद दिखने तक महिलाओं का व्रत 13 घंटे 40 मिनट लंबा होगा।
करवा चौथ पर विशेष संयोग
इस बार करवा चौथ पर 70 साल बाद रोहिणी नक्षत्र के साथ मंगल का योग बन रहा है। जो शुभ फलदायी है। इस खास योग के बनने से करवा चौथ का त्योहार और भी शुभ फलदायी होगा। यह योग बहुत ही मंगलकारी है। इस दिन व्रत करने से सुहागिनों को व्रत का मनवांछित फल मिलेगा।
यह रहेगा समय
व्रत समय:सुबह 6.50 से रात 8.30 बजे तक
व्रत का समय: 13 घंटे 40 मिनट
चांद निकलने का समय: रात 8.30 बजे
चांद को अघ्र्य: रात 8.30 बजे

No comments