Breaking News

किसी के टूटे ख्वाब तो, किसी के अरमान जग गए

- वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकली
- श्रीगंगानगर नगरपरिषद के 65 वार्डों का आरक्षण निर्धारण
श्रीगंगानगर। नगर परिषद चुनाव के लिए वार्ड आरक्षण लॉटरी का लम्बे समय से हो रहा इन्तजार बुधवार को समाप्त हो गया। इसी के साथ ही किसी के ख्वाब टूटे तो, किसी के अरमान जग गए। जिन वार्डों का नम्बर आरक्षण में आया है, वहां से तैयारी कर रहे 'नेताÓ मायूस नजर आए। वे अब अपने-अपने तरीके से तैयारियां करेंगे। दूसरी तरफ जो वार्ड सामान्य वर्ग में आए हैं, वहां के नेताओं में खुशी की लहर देखी गई। कलेक्ट्रेट के बाहर ऐसे पूर्व एवं भावी पार्षदों का जमावड़ा लगा हुआ था।
कलेक्ट्रेट सभागार में आज प्रात: 11.15 बजे जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में श्रीगंगानगर नगर परिषद वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकालने का कार्य हुआ। श्रीगंगानगर में 65 वार्डांे में से वर्ष 2011 की एससी जनसंख्या के आधार पर 11 वार्डांे को एससी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है, इनमें एससी महिला वर्ग के लिए वार्ड संख्या 21, 28, 57, 65 एवं सामान्य एससी वर्ग के लिए वार्ड संख्या 5, 8, 12, 58, 59, 62, 64 को रखा गया है, जिसमें एससी वर्ग के महिला या पुरुष खड़े हो सकते हैं। इसके अलावा वार्ड नं. 63 को एसटी वर्ग (अनुसूचित जन जाति वर्ग) के लिए आरक्षित किया गया है।
वार्ड आरक्षण की लॉटरी निकालने के वक्त बड़ी संख्या में सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। आम लोगों के लिए प्रवेश वर्जित था। बैठक में विधायक राजकुमार गौड़, सूरतगढ़ विधायक रामप्रताप कासनिया, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, एसडीएम मुकेश बारहठ, एडीएम प्रशासन ओपी जैन, जिला परिषद एसीईओ हरितिमा, कांग्रेस के भीमराज डाबी, भाजपा से अमित चलाना, का. विजय रेवाड़ एवं एडवोकेट इंद्रजीत बिश्नोई आदि उपस्थित थे।
65 वार्डों में से एससी, एसटी, ओबीसी, एससी महिला, एसएसी एससटी महिला, सामान्य महिला वार्डांे का आरक्षण लॉटरी से हुआ है।
65 वार्डों में से 22 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। सामान्य ओपन वार्डों की संख्या 39 है। इनमें से 13 केवल महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं। एससी के लिए 11 वार्ड हैं, इनमें से 4 एससी वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं। ओबीसी के लिए निर्धारित वार्डों की संख्या 14 है। इनमें से 5 वार्ड ओबीसी वर्ग की महिलाओं के लिए रिजर्व किए गए हैं । एक वार्ड एसटी के लिए आरक्षित किया गया है।
ओबीसी वर्ग : इसी तरह 14 ओबीसी वर्ग के लिए वार्डों का आरक्षण निर्धारित किया गया। इसमें 9 वार्ड ओबीसी सामान्य और 5 वार्ड में ओबीसी महिला वर्ग आरक्षित के लिए आरक्षति किए गए। ओबीसी महिला वर्ग के लिए वार्ड नं. 53, 16, 17, 25, 36 तथा ओबीसी सामान्य पुरूष के लिए वार्ड नं. 52, 13, 41, 50, 19, 37, 46, 47, 56 का आरक्षण निर्धारित किया है।
सामान्य वर्ग : इसके अलावा 39 वार्डों को सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है, जिसमें 26 सामान्य पुरूष, 13 महिला सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण निर्धारित किया। वार्ड नं. 55, 26, 40, 45, 34, 24, 42, 29, 20, 23, 14, 27 और वार्ड नं. 11 महिला सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। पुरूष सामान्य वर्ग के लिए वार्ड नं. 54, 61, 15, 4, 3, 22, 31, 35, 32, 44,  7, 10, 1, 39, 60, 6, 30, 51, 48, 49, 33, 18, 38, 9, 43, 2 को आरक्षित किया गया है।

No comments