Breaking News

श्रीगंगानगर में सरब हिन्द सालाना समागम 20 से

- तीन दिन तक रामलीला मैदान में होगा गुरुजस का गुणगान
श्रीगंगानगर। श्री सुखमनी सेवा सोसायटियों का 46वां सरब हिन्द सालाना समागम इस बार श्रीगंगानगर में होने जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर का यह समागम रामलीला मैदान में 20 से 22 सितम्बर तक चलेगा।
सोसायटी की स्थानीय इकाई के मुख्य सेवादार मंजीत सिंह, जसपाल सिंह सेठी, हरमोहिन्दर सिंह कोचर, जितेन्द्र सिंह वासन, भाई नौनिहाल सिंह आदि ने पत्रकार वार्ता में बताया कि शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व धर्मप्रचार कमेटी श्री अमृतसर साहिब के सहयोग से हो रहे समागम के पहले दिन 20 सितम्बर को प्रात: 11 बजे समागम आरम्भ होगा। कार्यक्रम सुखमनी साहिब के पाठ होंगे। इसके बाद अदुती कीर्तन दरबार होगा, जिसमें हजूरी रागी श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर भाई सिमरनजीत सिंह, कथावाचन भाई याहिब सिंह जी शाहबाद मारकंडा वाले, भाई बलप्रीत सिंह लुधियाना वाले कार्यक्रम देंगे। इसी दिन लासानी कवि दरबार होगा। कवि दरबार में स.हरीसिंह जाचक, भाई बलवीर सिंह कमल, स. रछपाल सिंह पाल व स. राजिन्द्र सिंह जोश काव्य पाठ करेंगे।
अगले दिन 21 सितम्बर को प्रात: 10 बजे से अदुती कीर्तन दरबार में भाई गुरइकबाल सिंह श्री अमृतसर वाले, भाई लखविन्द्र सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर, भाई बंदासिंह मुंड पिंड तरनतारन वाले, भाई सतिन्द्रबीर सिंह अमृतसर वाले, कीर्तन जत्था अकाल एकेडमी, चीमा साहिब संगरूर, कीर्तनी जत्था श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी  सहित अन्य कीर्तनी जत्थे हर जस कीर्तन करेंगे।
22 सितम्बर को तड़के 2.30 बजे श्री सुखमनी  साहिब सेवा सोसायटी पानीपत और समूह संगत नितनेम का पाठ करेगी। सुबह 4 बजे संगत श्री सुखमनी साहिब का पाठ करेगी।
निकलेगा नगर कीर्तन , होगा अमृत संचार
समागम के दौरान 21 सितम्बर को प्रात: 6 बजे से नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इस नगर कीर्तन में सभी संगत निर्धारित ड्रेस में साज लेकर शब्द गायन करते हुए पैदल ही शामिल होगी। वाहन शामिल नहीं किए जाएंगे। इसी दिन सायं 4 बजे से जी ब्लॉक स्थित गुरुद्वारा साहिब श्रीगुरुनानक दरबार में अमृत संचार होगा। इसमें ककारों की सेवा श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी की तरफ से की जाएगी।


No comments