Breaking News

रेलवे स्टेशन पर मृत मिला भिखारी

श्रीगंगानगर (एसबीटी)। पृथ्वीराजपुरा रेलवे स्टेशन पर आज सुबह एक भिखारी की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को जिला अस्पताल के मुर्दा घर में रखवाया है। मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
जीआरपी हवलदार राजेन्द्र डूडी ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े सात बजे सूचना मिलने पर वह पृथ्वीराजपुरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। वहां 55 वर्षीय एक व्यक्ति मृत अवस्था में था। स्टेशन कर्मचारियों ने बताया कि यह व्यक्ति भिखारी था। स्टेशन पर ही रहता था। बीती रात प्लेटफार्म पर सो रहा था। आज सुबह सफाई कर्मचारी ने भिखारी को जगाने का प्रयास किया तो वह मृत मिला। शव को ट्रेन में श्रीगंगानगर लाया गया। यहां से जिला अस्पताल के मुर्दा घर में रखवा दिया गया है। मृतक की पहचान का प्रयास चल रहा है।


No comments