Breaking News

महिलाओं ने रखा दुबड़ी सातम का व्रत

श्रीगंगानगर। दुबड़ी सातम के अवसर पर सोमवार को महिलाओं ने संतान प्राप्ति और संतान की दीर्घायु की कामना करते हुए व्रत रखा। इस दौरान महिलाओं ने भगवान की पूजा-अर्चना कर व्रत की कथा सुनी। व्रत के कारण घरों मेंं रात के भोजन का सेवन किया गया।
विभिन्न स्थानों पर व्रत रखने वाली महिलाओं ने सामूहिक रूप से विधि विधान के साथ दुबड़ी सातम पूजन किया। दुबड़ी सातम का व्रत महिलाएं अपनी पुत्र की दीर्घायु की कामना के लिए करती हैं और जिन महिलाओं को संतान नहीं होती वे संतान की कामना के लिए यह व्रत करती हैं।


No comments