Breaking News

नाबालिगा को भगा ले गया युवक

- पुलिस नहीं करती सुनवाई
रायसिंहनगर। पंजाब से यहां अपनी बुआ के घर रहने वाला युवक पड़ौस में रहने वाली नाबालिगा को बहला फुसला कर भगा कर ले गया। घटना एक सप्ताह पूर्व की है। नाबालिगा की मां ने पुलिस थाना में युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया, लेकिन पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की।
जानकारी के अनुसार गांव 85 आरबी निवासी महिला ने 20 सितम्बर को पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया था कि परमजीत सिंह पुत्र जरनैल ङ्क्षसह रायसिख निवासी हजारा सिंह वाला ममदोट फिरोजपुर पंजाब यहां अपनी बुआ के घर रहता था। परमजीत सिंह उसके घर भी आता-जाता था। 18 सितम्बर की रात को परमजीत सिंह उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर ले गया। महिला ने बताया कि उन्होंने कई बार जांच अधिकारी एएसआई मंशाराम से सम्पर्क किया, लेकिन वह हर बार जांच चलने की बात कह कर फोन काट देते हैं। पुलिस ने एक बार भी युवक के बुआ-फूफा से पूछताछ नहीं की। उसकी पुत्री परमजीत सिंह के कब्जे में है। जांच अधिकारी उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।


No comments