Breaking News

एक अक्टूबर से बदलेगा आंगनबाड़ी का समय

श्रीगंगानगर। समेकित बाल विकास सेवाएं कार्यक्रम के तहत समुदाय को दी जाने वाली सेवाओं के बेहतर संचालन व सुगमता के लिए एक अक्टूबर से प्रदेश की आंगनबाडिय़ों का समय प्रात:10 से मध्यान्ह 2 बजे तक निर्धारित करने के विभाग ने आदेश जारी किए हैं।
समेकित बाल विकास सेवाएं निदेशक से जारी आदेश के अनुसार एक अक्टूबर से 31 मार्च तक शरदकाल समयावधि में आंगनबाडिय़ों का संचालन प्रात: 10 बजे से लेकर मध्यान्ह 2 बजे तक का निर्धारित किया गया है। आदेश के अनुसार आगंनबाड़ी सहायिका केन्द्र समय से आधा घण्टा एवं कार्यकर्ता समय से 15 मिनट पहले केन्द्र पर उपस्थित होंगी। दोपहर दो बजे के पश्चात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं सहयोगिनी प्रतिदिन दो घण्टे तक गृह-सम्पर्क कार्य करेंगी।


No comments