Breaking News

नहीं माने मंडी श्रमिक, हड़ताल जारी

श्रीगंगानगर। मजदूरी में कटौति को लेकर जिला मुख्यालय की नई धानमंडी में श्रमिकों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। आज भी श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन किया। सभा कर नारेबाजी की और व्यापारियों के निर्णय का विरोध जताया। आज हुई सभा में नई धानमंडी मजदूर संघ के संरक्षक किशोरीलाल सिवान ने बताया कि व्यापारियों ने मनमाने तरीके से कट्टा भराई की राशि बंद कर दी जबकि 25 वर्षांे से मंडी श्रमिकों को मजदूरी मिल रही है।
विरोधस्वरूप श्रमिक हड़ताल पर हैं। श्रमिक प्रति कट्टा दो की बजाय तीन रुपए मजदूरी देने की मांग कर रहे हैं। श्रमिकों ने कहा कि मांग नहीं माने जाने तक उनकी हड़ताल और विरोध बरकरार रहेगा।


No comments