Breaking News

ससुराल में बसे युवक की हत्या शव नहर में फेंकने का आरोप

- पत्नी, भाइयों सहित आधा दर्जन पर मुकदमा
भादरा। हरियाणा से राजस्थान में अपने ससुराल में आकर बसे व्यक्ति की हत्या करके लाश को नहर में फैंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मकतूल की पत्नी व सालों सहित आधा दर्जन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मृतक मघन सिंह पुत्र धोलूराम धाणक निवासी काबरेल आदमपुर हिसार हरियाणा का रहने वाला था। वह पिछले तीन वर्ष से भादरा पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित साहरणों वाली ढ़ाणी में अपने ससुराल में पत्नी भतेरी धाणक के साथ रहता था। पुलिस ने गत 12 अगस्त को कलाना के पास नहर से एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई। शव की पहचान मघन सिंह धाणक के रूप में हुई। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर शव की पहचान कर ली। उस वक्त पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था।
अब मृतक के भाई विनोद पुत्र धोलूराम धाणक निवासी काबरेल आदमपुर की रिपोर्ट पर मृतक की पत्नी भतेरी धाणक, भतेरी के भाई मंगतूराम, पूर्ण ङ्क्षसह निवासी साहरणों वाली ढाणी व गांव अरड़की निवासी राजकुमार, बंशीलाल व महेन्द्र के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार विनोद धाणक ने रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई मघन सिंह की शादी भतेरी व मदन सिंह की शादी अनू के साथ 1 अपे्रल 2013 को हुई थी। शादी के बाद भाईयों व भाभियों में झगड़ा होने लगा। पत्नियों के कहने पर उसके भाई ससुराल साहरणों वाली ढाणी में आकर रहने लगे। भाभी भतेरी ने कहाकि अगर उसका पति मघन सिंह उसके साथ उसके पीहर में नहीं रहेगा, तो वह उसके साथ नहीं रहेगी। कई बार पंचायतें भी हुई, लेकिन भतेरी देवी नहीं मानी। उसका भाई यहां ससुराल मेें रहने लगा। आरोपियों ने उसके भाई की हत्या करके शव को नहर में फैंक दिया।


No comments