Breaking News

सादुलशहर पालिका ईओ का पद बना प्रतिष्ठा का सवाल

सादुलशहर। सादुलशहर नगरपालिका का ईओ का पद इन दिनों प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। इस मामले में विधायक जगदीश जांगिड़ व पूर्व चेयरमैन प्रदीप खीचड़ में खींचतान बताई जा रही है। इससे पहले नगरपालिका ईओ के पद पर सोमवार शाम 5 बजे तहसीलदार शिवभगवान ने कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने स्टाफ की बैठक ली।
इसमें बताया गया कि एईएन दिपेन्द्र यादव करीब दो वर्ष से प्रतिनियुक्ति पर जयपुर में है और करीब 60 हजार रु. का प्रतिमाह का वेतन सादुलशहर नगरपालिका से उठाया जा रहा है। इस पर नाराजगी जताई गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगरपालिका ईओ का चार्ज तहसीलदार की बजाय संगरिया नगरपालिका ईओ को दे दिया गया। इस पर फिर विधायक ने संगरिया नगरपालिका ईओ की जगह तहसीलदार सादुलशहर को ही चार्ज देने के आदेश जारी करवा दिए। पिछले कई दिनों से ईओ के पद को लेकर खींचतान हो रही है।


No comments