Breaking News

कार-टैम्पो में भिड़न्त, तीन महिलाओं सहित चार जने घायल

- पदमपुर रोड़ पेट्रोल पम्प के सामने हादसा
श्रीगंगानगर। जस्सा सिंह मार्ग से आगे पदमपुर मार्ग पर आज सुबह कार व टैम्पू की भिड़न्त में तीन महिलाओं सहित चार जने घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सदर पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए हैं। हादसे के बाद चालक कार को भगा कर ले गया।
हवलदार छिन्द्रपाल सिंह ने बताया कि हादसे मेें टैम्पू सवार वार्ड नम्बर 3 पुरानी आबादी निवासी 25 वर्षीय हरीश पुत्र धर्मवीर, 50 वर्षीय रानी पत्नी जसविन्द्र सिंह, चरणजीत कौर पत्नी गुरमीत सिंह व लीलावती पत्नी धानुप्रताप को चोटें आई हैं। हादसे के शिकार सभी चारों जने वार्ड नम्बर 3 के रहने वाले हैं। यह लोग नरमा चुगाई के लिए टैम्पू में सवार बाईपास की तरफ जा रहे थे। रास्ते में पदमपुर रोड़ पर पेट्रोल पम्प के सामने कार ने टैम्पू में टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिलाएं व युवक घायल हो गये। इस राह से गुजर रहे लोगों ने घायलों को संभाला और अस्पताल में भर्ती करवाया।
पुलिस ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण करके पेट्रोल पम्प पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर कार का पता लगाने का प्रयास किया जायेगा।
दुर्घटना प्वाइंट बन गया घटनास्थल
श्रीगंगानगर। जस्सा सिंह मार्ग से आगे पदमपुर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पम्प के सामने दुर्घटना प्वाइंट बन गया है। पम्प से पेट्रोल-डीजल लेकर मुख्य मार्ग पर आने वाले वाहन अक्सर दुर्घटना का शिकार बनते हैं। इस प्वाइंट पर बड़ा हादसा होने के बाद प्रशासन की नींद टूटेगी।
जानकारी के अनुसार पम्प की एक साइड दीवार व दूसरी तरफ झाडिय़ा होने के कारण पदमपुर मार्ग पर तेज गति से गुजरने वाले वाहन पम्प से मुख्य मार्ग पर आने वाले वाहनों को देख नहीं पाते और हादसा हो जाता है। पम्प की दोनों साइडों को अगर खाली कर दिया जाये, ंतो हादसे की संभावनाएं काफी कम हो सकती हैं, लेकिन जब तक बड़ी दुर्घटना में कई मौतें न हो जाये, तब तक प्रशासन की नींद नहीं टूटने वाली। पम्प संंंचालकों को भी यहां दुर्घटनाएं रोकने के लिए दोनों साइडों को खाली करवा देना चाहिए।


No comments