Breaking News

सरब हिन्द सालाना समागम में हर जस कीर्तन से संगत निहाल

- कल सुबह 6 बजे निकलेगा अलौकिक नगर कीर्तन
श्रीगंगानगर। रामलीला मैदान में चल रहे श्री सुखमणी साहिब सेवा सोसायटियों के 46वें सरब हिन्द सालाना समागम में दूसरे दिन शनिवार प्रात: सुखमनी साहिब का पाठ हुआ। उसके बाद दोपहर तक अदुति कीर्तन दरबार  सजाए गए। इसमें भाई गुरइकबाल सिंह बीबी कौलां जी भलाई केंद्र श्री अमृतसर, भाई लखविंदर सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर, भाई बंदा सिंह मुंड पिंड तरनतारन व भाई सतिंद्रबीर सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर के अलावा अकाल एकेडमी चीमां साहिब संगरूर कीर्तनी जत्था श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी, श्रीगंगानगर तथा अन्य कीर्तनी जत्थों ने संगत को हर जस कीर्तन से निहाल किया। 
मुख्य सेवादार स. मंजीत सिंह ने बताया कि शनिवार सायं चार बजे गुुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार में अमृत संचार होगा। रविवार मध्य रात्रि 2:30 बजे से लेकर प्रात: 4 बजे तक श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी, पानीपत व समूह संगत नितनेम के पाठ करेंगी। उसके उपरांत प्रात: 4 से 5:30 बजे तक श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ किए जाएंगे तथा प्रात: 6 बजे सुखाडिय़ा सर्किल, समागम स्थल से गुरु साहिब की पावन हुजूरी व पंज प्यारों की अगुवाई में अलौकिक नगर कीर्तन निकाला जाएगा, जो  शहर के मुख्य मार्गों एवं गुरुद्वारों से होता हुआ जी ब्लॉक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार में विसर्जित होगा।
नगर कीर्तन मार्ग पर जगह-जगह संगत व विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं लगभग 60 स्थानों पर प्रसाद वितरण के लिए स्टॉल लगाएंगी। नगर कीर्तन का पूरे रास्ते में संगत पुष्प वर्षा कर स्वागत करेगी। नगर कीर्तन का मुख्य आकर्षण धन-धन भाई मंझ जी कीर्तनी जत्थे की फूलों से सजाई गई गुरु साहिब की पालकी होगी। समूह संगत पैदल चलते हुए गुरु जस महिमा का गुणगान करेगी। सेठ गोपीराम गोयल की बगीची में अटूट लंगर की सेवा चल रही है। समागम स्थल पर संगत की सुविधा के लिए विभिन्न संस्थाओं  की ओर से चिकित्सा शिविर भी लगाए गए हैं। समागम में  शहीदी सेवक जत्था, श्री गुरुनानक सेवा दल, श्रीबिजयनगर जोड़ा घर में सेवाएं ददे रहे हैं।


No comments