Breaking News

मुद्दा बेसड कॉमेडी फिल्म 'खानदानी शफाखानाÓ रिलीज, दर्शक उमड़े

- हमारे प्रियांश ने सोनाक्षी सिन्हा के साथ खूब जमाया रंग
- लेमन बॉय के रूप में प्रियांश दर्शकों पर छाप छोडऩे में सफल
श्रीगंगानगर। अगर आप मुद्दा बेसड कॉमेडी फिल्म देखने के शौकीन हैं तो आपके लिए फिल्म 'खानदानी शफाखानाÓ आज रिलीज हो गई है। फिल्म तो बढिय़ा है ही, साथ में इसमें हमारे प्रियांश जोरा की जबरदस्त अदाकारी भी है। फिल्म में जितनी सोनाक्षी सिन्हा जमी हैं, लेमन बॉय के रूप में हमारे प्रियांश जोरा ने भी खूब रंग जमाया है।
रायसिंहनगर के रहने वाले प्रियांश जोरा को उनके टीवी धारावाहिकों  के जरिए हर कोई जानता है लेकिन बॉलीवुड मेंं उनकी 'खानदानी शफाखानाÓ पहली फिल्म है, जिसमें वह दर्शकों पर अपनी छाप छोडऩे में सफल रहे हैं। अपेक्षाकृत प्रियांश का रोल छोटा है मगर वह बहुत क्यूट लगते हैं।
विकी डोनर, पीकू, शुभ मंगल सावधान, बधाई हो, लुकाछिपी जैसी फिल्मों की कतार में शामिल है फिल्म खानदानी शफाखाना। निर्देशक के रूप में डेब्यू करने वाली शिल्पी दासगुप्ता ने इसमें सेक्स क्लिनिक के बहाने सेक्स जैसे टैबू पर 'बात तो करोÓ टैगलाइन के साथ हल्की-फुल्की कॉमिडी परोसनी की कोशिश की है।
यह है कहानी...
फिल्म की कहानी है छोटे शहर होशियारपुर में रहने वाली बॉबी बेदी (सोनाक्षी सिन्हा) की, जो मेडिकल सेल्स रिप्रजेंटेटिव है। घर पर वह मां (नादिरा जहीर बब्बर) और निकम्मे भाई भूषित बेदी (वरुण शर्मा) की जिम्मेदारियों से जूझ रही है। उसकी बहन की शादी के लिए बॉबी के परिवार ने चाचा से मोटी रकम उधार ली थी और उधार वापस न कर पाने की सूरत में चाचा उनका पुश्तैनी घर हड़पने की फिराक में है।
फिर एक ऐसी स्थिति आती है, जहां बॉबी के मामा (कुलभूषण खरबंदा) अपने पुश्तैनी सेक्स क्लीनिक खानदानी शफाखाना और लाखों की संपत्ति को बॉबी के नाम कर जाते हैं, मगर इस शर्त के साथ कि बॉबी मामाजी के पुराने मरीजों का इलाज करे और 6 महीने तक सेक्स क्लिनिक को सफलतापूर्वक चलाए। कर्ज चुकाने और अपने घर को बचाने के लिए बॉबी लड़की होकर सेक्स क्लीनिक चलाने की चुनौती को स्वीकार तो कर लेती है, मगर उसके बाद उसे घर और समाज से विरोध और घृणा का सामना करना पड़ता है।
जाहिर सी बात है, बॉबी बेदी जैसी छोटे शहर की लड़की जब सेक्स, गुप्त रोग जैसे विषयों पर खुलकर बात करती है, तो उसे सभी हेय और ओछी नजरों से देखते हैं। इस चुनौती में उसका साथ देता है, क्लीनिक के पास लेमन बॉय के रूप में मशहूर प्रियांश जोरा। लेमन बॉय के रूप मेंं प्रियांश जोरा खूब जमे हैं।
किसने किया-कैसा काम
फस्र्ट टाइम निर्देशक शिल्पी दासगुप्ता ने एक बहुत ही बोल्ड और गुप्त समझे जानेवाले सब्जेक्ट के इर्दगिर्द कॉमेडी बुनी है, जो प्रभावित करती है। फिल्म एक छोटे शहर के माहौल और मानसिकता को सटीक रूप से दर्शाने में कामयाब रही हैं। फिल्म का क्लाइमेक्स मजेदार है। बॉबी बेदी के रूप में सोनाक्षी सिन्हा ने गजब का काम किया है। उन्होंने अपने किरदार को अपने चेहरे के विभिन्न भावों से सशक्त बनाया है। सोनाक्षी के प्रेमी के रूप में  प्रियांश जोरा क्यूट लगे हैं, मगर उनका रोल ज्यादा बड़ा नहीं था लेकिन उनका काम प्रभावित करता है।
रैप स्टार के रूप में बादशाह ने अपने किरदार को खूबसूरती से अंजाम दिया। वरुण शर्मा ने टुकड़ों में मनोरंजन किया है। एक लंबे अरसे बाद नादिरा बब्बर को परदे पर देखना अच्छा लगा। अन्नू कपूर और कुलभूषण खरबंदा ने अपने चरित्रों के साथ पूरा इंसाफ किया है। कोका, शहर की लड़की और सांस तो ले ले गाने अच्छे बन पड़े हैं।


No comments